Android के लिए Firefox ही मोबाइल
ब्राउज़िंग का तजुर्बा सही मायने में ख़ास बनाता है|
क्विक शेयर - कुछ भी साझा करने का सबसे सुगम ज़रिया, इसे आपके हालिया ऐप याद रहते हैं जिससे आपको मनमाफ़िक़ तरीक़े से चीज़ें बाँटने में मदद मिलती है|
देखें कैसे चलता है.
अपनी पसंदीदा वेब सामग्री से अपने होम पैनल को सजाएँ और अपने पसंदीदा फ़ीड जैसे इंस्टाग्राम और पॉकेट हिट्स तक फ़ौरन पहुँचें.
देखें कैसे चलता है.
अपने होम पैनल को पसंदीदा क्रम में सजाएँ और चीज़ों को सुविधानुसार रखें, छुपाएँ या हटाएँ ताकि छूने भर से काम बन जाए.
और जानें
कोई भी सर्च इंजन जोड़ें और उसे तयशुदा बनाएँ. या फिर अपनी खोज और गोपनीयता की ज़रूरतों के हिसाब से जब चाहें बदलें.
देखें कैसे चलता है.
अब पठन दृश्य और पठन सूची की मदद से पढ़ने का आनंद लें. ऑनलाइन न होने पर भी अपनी सहेजी सामग्री का उपयोग करें.
पठन सूची के बारे में अधिक जानें
अपने ब्राउज़र की भाषा जल्दी और आसानी से बदलें - ब्राउज़र फिर से चालू करने या डिवाइस की सेटिंग बदलने की ज़रूरत नहीं है.
और जानें
समर्थित स्ट्रीमिंग क्षमताओं से लैस किसी भी टीवी के लिए अपने स्मार्टफ़ोन या टैबलेट से वीडियो और वेब सामग्री भेजें.
और जानें
हमारा मानना है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी पर सिर्फ़ आपका हक़ है. Android के लिए Firefox ऐसी सुविधाओं से लैस है कि आपकी गोपनीयता सलामत रहे.
ब्राउज करें बिना अपने इतिहास, खोज या कुकीज़ सहेजे, एवं छुपे हुए तीसरे पक्षों को ब्लॉक करें वेब पर आपका पीछा करने से.
प्राइवेट ब्राउज़िंग के बारे में अधिक जानेंअपना ब्राउज़िंग इतिहास, कूटशब्द और दीगर चीज़ें एक झटके में मिटाएँ. ज़रूरत के मुताबिक़ मिटाए जाने वाले डेटा को चुनें.
जानें कि आपका इतिहास कैसे मिटेगाअपनी-अपनी ऑनलाइन गतिविधि की चुगली की चिंता किए बिना अपना ब्राउज़र अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ उपयोग करें.
जानें कि अपने ब्राउज़र को साझा कैसे करेंअपने कूटशब्द, पुस्तचिह्न, खुले टैब के साथ और दीगर चीज़ें अपने साथ ले जाएँ जहाँ भी आप जाएँ. अपने स्मार्टफ़ोन, टैबलेट और डेस्कटॉप के बीच बगैर यूआरएल याद किए आवाजाही करने के लिए सिंक का उपयोग करें.
सिंक के बारे में और जानें