एक गुणकारी इंटरनेट को हम सभी की अवाश्यकता है

Mozilla में, हम इंटरनेट को अपने सबसे विशाल वैश्विक साझा किया हुआ संसाधन के रूप मे देखते हैं.जितना ज्यादा गुणकारी यह होगा उतना ज्यादा सभी को मदद करेगा. हम सभी हिस्सा बन सकते हैं इंटरनेट को मुक्त, सुरक्षित एवं सुगम बनाये रखने में.

अपने गोपनीयता की हक का प्रयोग करें

गोपनीयता के मतलब यह नहीं की आपके पास कुछ छुपाने को है. इसका मतलब है की आप सक्षम हैं यह चुनने के लिए की कौन जानता है की आप कहाँ जाते हैं एवं आप क्या करते हैं. Mozilla में, हम औज़ार प्रदान करते हैं और लड़ते हैं उन नीतियों के लिए जो लोगों की पहचान एवं डेटा की सम्मान करते हैं जो की इंटरनेट पर उपस्थित है.

मुक्त नवाचार की खोज करें

प्रत्येक व्यक्ति अनुमति के लिए भुगतान किये बिना ऑनलाइन निर्माण करने और प्रतिस्पर्धा करने की योग्यता रखता है. हमारे लक्ष्य के महत्वपूर्ण भाग पर खुले मानकों के साथ, हमने लोगों के लिए अवसरों का निर्माण किया ताकि वे विचारों तथा कोड को साझा कर कुछ नया कर सकें.

सहायता करें वेब को सभी के लिए बनाने में

सिर्फ कुछ संगठन और सरकार ऑनलाइन सामग्री के बहुमत को नियंत्रित तथा संचालित करते हैं, विचारों एवं ज्ञान का महत्वपूर्ण प्रवाह अवरुद्ध है. हम समर्थन करते हैं एक इंटरनेट जो लोगों का है.

सभी के लिए जगह बनायें

इंटरनेट की गुणवत्ता उन लोगों की विविधताओं का प्रतिबिंब है जो इस तक पहुंचने और योगदान देने में सक्षम हैं. हम तकनीक, नीति तथा ऐसे प्रोग्राम जो की हद से परे हैं उनका निर्माण करते हैं जो सभी लोगों का ऑनलाइन स्वागत करते हैं चाहे वो किसी भी जाति, आय, राष्ट्रीयता अथवा लिंग के हों.

वेब को सीखें और सिखलायें

डिजिटल दुनिया में पढ़ने, लिखने और भाग लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कौशल होना चाहिए. Mozilla तकनीक एवं शिक्षा कार्यक्रम प्रदान करता है जो हर किसी के ऑनलाइन कौशल को बढ़ाते हैं — ताकि वे पूरी तरह हावी हो कर इंटरनेट के भविष्य में योगदान दे सकें.

मुद्दों पर एक करीबी नज़र डाले मामलों पर एक करीबी रूप से नज़र डालें

Mozilla के इंटरनेट नागरिक ब्लॉग से नवीनतम पढ़ें.